तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय (TNDGE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 95.03 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। मैथ्स में 3022 छात्रों ने पूरे 100 अंक हासिल किए हैं। हालांकि, इस बार टॉपर्स की सूची जारी नहीं की गई है।
रिजल्ट कैसे चेक करें:
- तमिलनाडु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
- होमपेज पर दिए गए HSC/12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा, इसे डाउनलोड कर लें।
मार्कशीट संबंधित जानकारी:
ऑनलाइन प्राप्त होने वाली मार्कशीट प्रोविजनल होगी। छात्र कुछ दिनों बाद अपनी ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा और परिणाम तिथियां:
- इस साल परीक्षाएं 3 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की गईं।
- प्रैक्टिकल परीक्षाएं 7 से 14 फरवरी के बीच हुईं।
- पिछले साल (2024) कक्षा 12वीं के परिणाम 6 मई को जारी किए गए थे।
पिछले साल का रिजल्ट आंकड़ा:
2024 में कुल पास प्रतिशत 94.56% था। लड़कों का पास प्रतिशत 92.37% और लड़कियों का 96.44% था। वहीं, 2023 में कुल पास प्रतिशत 94.03% रहा था।
जिला वार प्रदर्शन:
पिछले साल तिरुनेलवेली जिला 96.44% पास प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर था। तूतीकोरिन (96.39%), तेनकासी (96.07%), कन्याकुमारी (95.72%) और रामनाथपुरम (94.89%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।