बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित रात्रिभोज के दौरान इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल द्वारा ‘कुछ कुछ होता है’ गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। काजोल ने इसे दिल छू लेने वाला करार दिया।
काजोल ने दी प्रतिक्रिया
साल 1998 में आई फिल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के साथ काजोल ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। काजोल ने एक्स पर लिखा, “बॉलीवुड की एकता की ताकत फिर से चमक उठी! इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल का ‘कुछ कुछ होता है’ गाना दिल को छू लेने वाला है। वास्तव में बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।”
रात्रिभोज ने इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने गाया गाना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा शनिवार को आयोजित रात्रिभोज में इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने बॉलीवुड के इस गीत को प्रस्तुत किया था। यह प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के सम्मान में आयोजित समारोह में शामिल था, जिसमें इंडोनेशिया के वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे।
करण जौहर की पहली फिल्म थी ‘कुछ कुछ होता है’
कुछ कुछ होता है इस गाने को जतिन-लालित ने संगीतबद्ध किया था। इसे उदित नारायण और अल्का यागनिक ने अपनी आवाज से सजाया था। यह फिल्म न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी बेहद हिट हुई थी। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। यह उनकी पहली फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।