IPL 2021 Auction: ये हैं इतिहास के 14 सबसे महंगे खिलाड़ी, मॉरिस ने युवराज के 6 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

IPL के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। IPL के फैंस की नज़र दोपहर 3 बजे से ही उनके पसंदीदा खिलाड़ी पर टीकी रही। IPL में ये देखना बेहद दिलचस्प होता है की कौन सा इस साल का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है। इस सीजन में अभी तक दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का छह साल (2015) पुराना रिकॉर्ड तोड़कर सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ऐसे में आइए जानते हैं पिछले सभी सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन रहे।

महेंद्र सिंह धोनी

साल 2008 में IPL का पहला सीजन खेला गया था। 2008 में हुई IPL नीलामी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें CSK ने 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 11.33 करोड़ में खरीदा था।

केविन पीटरसन और एंड्र्यू फ्लिंटॉफ

साल 2009 में इंग्लिश टीम के बल्लेबाज केविन पीटरसन को RCB ने और ऑलराउंडर एंड्र्यू फ्लिंटॉफ को CSK ने 1.5-1.5 मिलियन यूएस डॉलर यानी 7.55-7.55 करोड़ में खरीदा था। फ्लिंटॉफ को चेन्नई सुपरकिंग्स ने और पीटरसन को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने खरीदा था।

शेन बॉन्ड और किरोन पोलार्ड

IPL के तीसरे सीजन में यानी साल 2010 में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड को KKR ने और किरोन पोलार्ड को MI ने नीलामी में 750,000 यूएस डॉलर यानी 4.8 करोड़ में खरीदा था।

गौतम गंभीर

साल 2011 में हुए IPL ऑक्शन में गौतम गंभीर सबसे मंहगे खिलाड़ी बने थे। उन्हें केकेआर ने 2.4 मिलियन यूएस डॉलर (11.4 करोड़) में खरीदा था।

रविंद्र जडेजा

वहीं, इसके बाद साल 2012 कि बात करें तो CSK ने टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को 2 मिलियन यूएसडी यानी करीब 9.72 करोड़ में खरीदा था।

युवराज सिंह

इसके बाद आते हैं साल 2014 में RCB के लिए खेलने वाले युवराज सिंह जिन्हें RCB ने 14 करोड़ रुपये में खरिदा था। युवराज इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

युवराज सिंह

साल 2015 में भी युवराज सिंह ही सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। इस सीजन में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था जो अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

महेंद्र सिंह धोनी

पहले सीजन के बाद 2016 में फिर कैप्टन कूल सबसे मंहगे खिलाड़ी बने। इस सीजन में उन्हें पुणे सुपरजाइंट्स ने कप्तान के तौर पर चुना था।

बेन स्टोक्स

IPL-2017 में इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सबसे मंहगे खिलाड़ी थे। इस सीजन में उन्हों पुणे सुपरजाइंट्स ने उन्हें 14.5 करोड़ में खरीदा था।

बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स साल 2018 में भी IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। RR ने उन्हें 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती

IPL 2019 में जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती दोनों रूप से महंगे बने खिलाड़ी थे। राजस्थान ने उनादकट को 8.4 करोड़ को तो पंजाब ने चक्रवर्ती को भी 8.4 करोड़ खरीदा था।

पैट कमिंस

वहीं, साल 2020 के IPL में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। KKR ने उन्हें 15.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

क्रिस मॉरिस

साल 2021 में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। 33 वर्षीय ऑलराउंडर को RR ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। मॉरिस अब युवराज सिंह (2015) को हराकर IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here