जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर बनीं मां, बेटे को जन्म देने से 8 घंटे पहले तक निगम कार्यालय में लेती रहीं बैठक

जयपुर : राजस्थान के जयपुर शहर की मेयर सौम्या गुर्जर की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें सैल्यूट किया जा रहा है। दरअसल सौम्या गुर्जर दूसरी बार मां बनी है। गुरूवार सुबह 5.14 मिनट उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे की डिलिवरी से 8 घंटे पहले तक वो अपने ऑफिस में थी। वे जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) की मेयर हैं। प्रेग्नेंसी के बावजूद सौम्या रोजाना ऑफिस आती थी।डिलिवरी के 3 दिन बाद ही सौम्या गुर्जर काम भी संभाल लेंगी।

सौम्या ने इस बात की जानकारी अपने ट्वविटर हैंडल से दी है। उन्होंने एक छोटे से ट्वीट में लिखा- कर्म ही पूजा है।” मैंने बुधवार रात तक नगर निगम की बैठक में हिस्सा लिया। मुझे दोपहर 12.30 बजे प्रसव पीड़ा के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भगवान के आशीर्वाद से, मैने गुरुवार सुबह एक बच्चे को जन्म दिया। ”

पिछले महीने पेश किया था नगर निगम का बजट
महापौर ने पिछले महीने नगर निगम का बजट भी पेश किया। उन्होंने 7 फरवरी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राजस्थान यात्रा में भी हिस्सा लिया। गर्भावस्था के साथ हर समय काम करना रोमांचक लग रहा था। यह एक चुनौती भी थी। उन्होंने कहा कि नए कार्य करते समय वे सभी दर्द भूल जाती हैं।

छुट्टियां नहीं ली 
सौम्या राजस्थान में पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म देने वाली पहली महिला मेयर बनीं। डिलीवरी का समय नजदीक आने के कारण उसने कोई छुट्टी नहीं ली। नियमित रूप से अपने सभी कर्तव्यों का पालन किया। अपनी गर्भावस्था के दौरान, उन्होंने जयपुर नगर निगम चुनाव लड़ा और सर्वसम्मति से महापौर चुनी गईं। अनुशासन के साथ कर्तव्य निभाते हुए सभी की प्रशंसा अर्जित की। डिलिवरी तक उनकी कामकाज में व्यस्तता नारी शक्ति की मिसाल है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here