जदयू के केसी त्यागी बोले- खतौली में विपक्ष का जीतना जरूरी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी ने कहा कि किसानों की लड़ाई खत्म नहीं हुई है। विपक्ष के लिए खतौली का उप चुनाव जीतना जरूरी है, इससे किसानों के आंदोलन में तेजी आएगी।

शहर के महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के प्रति अपनी सोच में बदलाव  नहीं किया गया है। सरकार का रवैया जस का तस बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि किसानों के सामने वर्तमान में विकट हालात हैं। खेती पर खर्च बढ़ रहा है, लेकिन आय नहीं बढ़ी है। इस दौरान पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि खतौली में गठबंधन की स्थिति मजबूत है। भाजपा की नीतियों से आमजन दुखी हो चुका है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि गठबंधन ही किसानों की आवाज बन रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here