झारखंड: पलामू में दो पक्षों के बीच पथराव, तनाव के बाद धारा 144 लागू

झारखंड के पलामू में दो समुदायों में विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। जिसके चलते शहर में धारा 144 लागू कर दी गई। खबर के अनुसार, शिवरात्रि के लिए तोरणद्वार बनाने के मुद्दे पर विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों तरफ से पथराव और आगजनी हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। खबर के अनुसार, पलामू के पानकी बाजार में एक समुदाय द्वारा शिवरात्रि के लिए तोरणद्वार बनाया जा रहा था। जिसे लेकर दूसरे समुदाय से विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से पथराव और आगजनी शुरू हो गई। पथराव में छह लोगों के घायल होने की खबर है। सूचना के बाद तीन पुलिस थानों की टीमें मौके पर पहुंची और हालात पर नियंत्रण किया। एहतियातन शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। एसपी सीके सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

पलामू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) राज कुमार लाकड़ा ने बताया कि झड़प एक विवाद के बाद हुई। उस विवाद में आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए स्थापित स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर ईंट-पत्थरबाजी और एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया। आईजीपी ने बताया कि दोनों समुदाय के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

आरोप है कि तोरण द्वार लागने के दौरान पास की मस्जिद से पत्थर फेंके गए। जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हुई। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। पत्थरबाजी में कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। पलामू के पानकी में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल बम से भी हमला किया गया। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। कई दुकानों में आगजनी भी की गई। 

हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कई अधिकारी इलाके में ही कैंप कर रहे हैं। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here