ओडिशा में जेपी नड्डा ने किया आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ

भुवनेश्वर। ओडिशा में शुक्रवार से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू हो गई है। कटक के बालीयात्रा मैदान में इसके लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाग लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विधिवत इस योजना का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय जनजाति व्यापार मंत्री जुएल ओराम, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उपमुख्यमंत्री मंत्री केवि.सिंहदेव, प्रभाति परिड़ा, राज्य स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिग ने उपस्थित रहकर इस योजना के हित का वर्णन किया। साथ ही अब तक इस योजना से वंचित करने के लिए पिछली नवीन पटनायक सरकार की आलोचना की।

आयुष्मान बायो वंदन योजना का लोकार्पण

प्रदेश में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा गोपबंधु जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान बायो वंदन योजना का भी लोकार्पण किया गया। इन तीन योजना से राज्य के तीन करोड़ 50 लाख लोग लाभान्वित होंगे।

इसके साथ कटक स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ पीडियाट्रिक के नए भवन का भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उद्घाटन किया।इसके बाद उन्होंने भुवनेश्वर स्थित सिपेट एवं एम्स मेडिकल कॉलेज का दौरा किए। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण तथा ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के बीच करारनामा पर हस्ताक्षर किया गया है। 12 अप्रैल को पुरी में विधायक एवं सांसदों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा उद्घाटन करेंगे।

महिलाओं में दिखा खास उत्साह

ओडिशा में पहली बार लागू होने वाली आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर ओडिशा के लोगों में खासकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया है। प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य 1405 सीएचसी केंद्र में आयोजित विशेष कार्यक्रम में दोपहर एक बजे से ही महिलाएं पहुंचने लगी थी।कालबैसाखी के कारण आज राजधानी सूर्यदेव का प्रकोप भी कम था। ऐसे में समय से पहले ही तमाम सीएचसी केंद्र के सामने कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं का जमावड़ा देखा गया।चुनाव के समय किए गए वादे के तहत मोहन सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए पहले सुभद्रा योजना को लागू किया और प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते में दो किस्त जमा करवा दी गई हैं।अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को भी शुक्रवार से प्रदेश में लागू कर दिया गया है। ऐसे में इस सुविधा का लाभ लेने एवं इसके बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। यहां पहुंचने वाली महिला एवं लोगों को वे किस प्रकार से इस योजना का लाभ लेंगे, जानकारी दी गई।

  • आयुष्मान कार्ड के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य

आयुष्मान कार्ड के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है। इसके लिए राशन कार्ड में रहने वाले सभी व्यक्ति विशेष को एक परिवार के रूप में ग्रहण किया जाएगा। 70 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य सरकार आयुष्मान वायो वंदन योजना बनायी गई है।इस योजना के जरिए उन्हें परिवार पीछे पांच लाख रुपये एवं वरिष्ठ महिलाओं को परिवार पीछे वार्षिक अतिरिक्त पांच लाख रुपया देयमुक्त चिकित्सा सुविधा मिलेगी। आशा कर्मी एवं सीएससी प्रतिनिधि घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बांटते समय सभी व्यक्ति के नाम, वयो वंदना कार्ड में पंजीकृत करेंगे।इसे एप के माध्यम से भी पंजीकृत किया जा सकता है। इसके बाद चरणवद्ध तरीके से कार्ड आवंटित किए जाएंगे। आयुष्मान भारत एवं बयो वंदना कार्ड में अनुबंधित रहने वाले पूरे भारत के 29 हजार अस्पतालों में हितधारकों को मुफ्त इलाज मिलेगा। इन सभी अस्पतालों का नाम सरकार की वेबसाइट में उपलब्ध किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here