राम रहीम को सजा सुनाने वाले जज जगदीप सिंह का जिले में तबादला

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कड़ी सजा सुनाने वाले स्पेशल सीबीआई कोर्ट के जज जगदीप सिंह अब यमुनानगर में लोगों को न्याय देंगे। उनका चंडीगढ़ सीबीआई कोर्ट से यमुनानगर ट्रांसफर कर दिया गया। जल्द ही जज जगदीप सिंह जॉइन करेंगे। यहां पर उन्हें एडीजे लगाया गया है।

वहीं उनके साथ साथ कुरुक्षेत्र से फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज राजेंद्र पाल सिंह का भी यमुनानगर ट्रांसफर किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ से एडिशनल सेशन जज नंदिता कौशिक का भी यमुनानगर में ट्रांसफर किया गया। उधर, यमुनानगर से एडीजे स्वाति सहगल का ट्रांसफर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here