करौली: चार साल की बच्ची का झोपड़ी से अपहरण कर किया दुष्कर्म

करौली के हिंडौन शहर में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मासूम को घर से अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बच्ची रात में घर पर सो रही थी। तभी अज्ञात व्यक्ति ने झोपड़ी से उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मासूम को दूसरी जगह छोड़कर फरार हो गया। शनिवार सुबह जब मासूम घर में नहीं मिली तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। इतने में बच्ची किसी राहगीर को बेहोशी की हालत में मिली। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। बालिका को गंभीर हालत में हिण्डौन के राजकीय अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। 


वहीं दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इन्दौलिया, डीएसपी किशोरी लाल, एसडीएम अनूपसिंह अस्पताल पहुंचे और बालिका के परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। बच्ची का इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here