कर्नाटक: कोप्पल के यलबुर्गा में नदी का पुल पार करते समय 4 महिलाएं डूबीं, 3 शव मिले

कर्नाटक में कोप्पल के यलबुर्गा में शनिवार को पुल पार करते समय 4 महिलाएं नदी की तेज बहाव के चपेट में आने की वजह से डूब गईं। यह घटना येलबुर्गा के संकरनूर गांव में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि गांव के पास नाला उफान पर था और महिलाओं ने उसे पार करने की कोशिश की और बह गई। अधिकारियों ने रविवार सुबह बह गई महिलाओं के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद 3 शव बाहर निकाल लिए हैं। नदी में बह गई महिलाओं की पहचान कर ली गई है। डुबी हुई महिलाएं संकनुरी गांव की लहने वाली थी। जो महिलाएं नदी में बह गईं उनकी पहचान संकनुरु गांव की भुवनेश्वरी पुलिस पाटिल (40), गिरिजाम्मा कल्लनगौड़ा माली पाटिल (32), वीना मालिपाटिल (19) और संकनुरु गांव की पवित्रा पुलिस पाटिल (40) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये महिलाएं सूत की फैक्ट्री से काम करती थीं। महिलाएं काम के बाद घर वापस जाने के लिए पुल पार कर रही थीं, उस समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि जो तीन शव मिले उनकी शिनाख्त की गई। दमकल, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, हादसे के बाद आज जब मंत्री हलप्पा वहां पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here