कर्नाटक: 30000 मंदिरो की जगह पर मस्जिद बना दी गयी थी, हम सभी मंदिरो को वापस लेंगे- प्रमोद मुथालिक

लगातार गंभीर होते जा रहे ज्ञानवादी मस्जिद विवाद के बीच कर्नाटक के एक हिंदूवादी संगठन के नेता ने शनिवार को कहा कि ढहाए गए सभी 30,000 मंदिर ‘वापस’ लिए जाएंगे। श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुथालिक ने कहा, ‘हम उन सभी 30,000 मंदिरों को वापस लेंगे, जिन्हें मस्जिदें बनाने के लिए ढहा दिया गया था।’

मुथालिक ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर आपमें हिम्मत है तो हमें रोक कर दिखाइए। आप लोगों ने हमें तब भी रक्तपात की धमकी दी थी जब बाबरी मस्जिद का विध्वंस हो रहा था। तब क्या हुआ था? आप हिंदुओं का एक बूंद भी खून नहीं बहा पाए थे।’ 

उन्होंने आगे कहा कि अगर आपमें जरा भी शर्म है तो हमें हमारे मंदिर वापस कर दीजिए जिन्हें पूर्व में ढहाया गया था। हम इस तरह की उद्दंडता को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। कोई हमें छू भी नहीं सकता है। हालांकि, बाद में मुथालिक ने कहा कि  हम इन मंदिरों को संविधान का पालन करते हुए कानूनी तरीके से वापस लेंगे। 

एक दिन पहले उप मुख्यमंत्री ने भी दिया था कुछ ऐसा ही बयान
इससे पहले शुक्रवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा ने भी ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा था, ‘36,000 मंदिर नष्ट कर दिए गए थे और इन पर मस्जिदें बनाई गई थीं। उन्हें कहीं और मस्जिद बनाने दीजिए और नमाज अदा करने दीजिए, लेकिन हम हमारे मंदिरों पर मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं दे सकते।’

21 अप्रैल को हुई थी प्रदेश में मंदिर-मस्जिद विवाद की शुरुआत
ईश्वरप्पा ने दावा किया था कि सभी 36,000 मंदिर हिंदुओं को वापस मिलेंगे और यह काम कानूनी रास्ते से होगा। बता दें कि कर्नाटक में मंदिर-मस्जिद विवाद की शुरुआत 21 अप्रैल को हुई थी, जब मेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित एक पुरानी मस्जिद के नीचे एक हिंदू मंदिर जैसी स्थापत्य कला के समान संरचना देखी गई थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here