केजरीवाल ने कहा – एक हफ्ते में पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित करेंगे

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव को लेकर बड़ी बात कही। केजरीवाल ने कहा है कि, वे अब पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सीएम कैंडिडेट घोषित करेंगे। उन्होंने कहा कि, ”आम आदमी पार्टी (आप) यह घोषणा अगले हफ्ते करेगी। जिससे पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के लिए हमारी पार्टी का चेहरा और नाम आपके सामने होगा।’

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “यदि हमारी पार्टी पंजाब की सत्ता में आए तो हम पंजाब के लोगों को कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार करने और बेअदबी की पिछली सभी घटनाओं में न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन दे रहे हैं। सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी- चाहे वह पीएम हो या कोई और।”
उन्होंने उपरोक्त बातें पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में कही हैं। चूंकि, आज आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ में हैं और वे आम आदमी पार्टी (आप) की चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा है कि, हमारी ओर से अपनी पार्टी के सीएम के चेहरे के नाम की घोषणा अगले हफ्ते की जाएगी।

हम कांग्रेसियों को लेना शुरू कर दें तो शाम तक 25 विधायक हमारे हो जाएंगे
इससे पहले केजरीवाल ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर करारा हमला बोला था। पंजाब में केजरीवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, यदि हम कांग्रेसियों को लेना शुरू कर दें तो शाम तक इनके 25 विधायक हमारे हो जाएंगे। केजरीवाल ने कहा, हम कचरा उठाना नहीं चाहते। इतना ही नहीं, केजरीवाल यह तक कह चुके हैं ​कि सिद्धू भी आप में आने को तैयार थे। मगर हमारी पार्टी योग्य लोगों को जगह देती है।
बता दें कि, केजरीवाल पंजाब में अब तक कई दफा आ चुके हैं। उन्होंने नवंबर के महीने में भी पंजाब के अमृतसर में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था। जब केजरीवाल ने यहां तक कह दिया कि, कांग्रेस के 2-3 सांसद भी हमारे संपर्क में हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, बहुत से कांग्रेसी हमसे जुड़ना चाहते हैं..वे आम आदमी पार्टी का हिस्सा बनना चाहते हैं। उनके 25 विधायक और 2-3 सांसद हमसे संपर्क किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here