मुजफ्फरनगर में घास काटने वाले युवक पर चाकू से हमला

मुजफ्फरनगर के गांव धनसनी में एक युवक ने घास काटने वाले आदमी पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी गर्दन काटने का प्रयास किया। पीड़ित ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। इस घटना में वह घायल हो गया। उसने शोर मचाया। जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला। गांव वालों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया है। आरोपित है कि ग्रामीण ने बकरी चुराने का विरोध किया तो आरोपित ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया।

जान से मारने की कोशिश

घटना थाना क्षेत्र तितावी के गांव धनसनी की है। यहां करीब 40 वर्षीय सरफराज अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार अपरान्ह करीब 2 बजे वह पशुओं के लिए चारा लेने खेत में गया था। वह खेत में बैठकर घास काट रहा था। वहीं पर उसकी बकरियां भी रही थी। आरोप है कि गांव का निर्मेष उर्फ मिथुन वहां पहुंचा और सरफराज की एक बकरी चुराकर चल दिया। सरफराज ने निर्मेश को बकरी चुराकर ले जाते देखा तो उसे रोका। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई तो सरफराज ने उसकी कोली भर ली। आरोप है कि जैसे ही सरफराज ने निर्मेष की कोली भरी तो उसने जेब से चाकू निकालकर उसकी गर्दन तथा पेट पर चाकू से वार कर दिया। जिससे सरफराज काफी घायल हेा गया।

हमले के बारे में नहीं जानकारी

सरफराज ने अपनी गर्दन छुड़ाने का प्रयास किया। उसने शोर भी मचाया। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। सरफराज ने बताया कि निर्मेष ने उस पर हमला क्यों किया। इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। सरफराज को घायल होने के बाद स्वास्थ्य केन्द्र, बघरा में भर्ती कराया गया है। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here