अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 17 वें दिन टिकाव बना रहा। पांच सितंबर को इन दोनों की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी। दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.19 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा। दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
कच्चे तेल के बाजार में फिर उछाल
अमेरिका में अनुमान से भी अधिक खपत की वजह से मंगलवार को कच्चे तेल का बाजार एक बार फिर से चढ़ गया। अमेरिकी बाजार में ब्रेंट क्रूड 74.36 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के मुकाबले 0.44 डॉलर अधिक है। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 01.27 डॉलर बढ़ कर 70.56 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
श्रीगंगानगर | 113.07 | 102.31 |
इंदौर | 109.67 | 97.49 |
भोपाल | 109.63 | 97.43 |
जयपुर | 108.13 | 97.76 |
मुंबई | 107.26 | 96.19 |
पुणे | 106.82 | 94.3 |
बेंगलुरु | 104.7 | 94.04 |
पटना | 103.79 | 94.55 |
कोलकाता | 101.62 | 91.71 |
दिल्ली | 101.19 | 88.62 |
चेन्नई | 98.96 | 93.26 |
नोएडा | 98.52 | 89.21 |
लखनऊ | 98.3 | 89.02 |
आगरा | 98.06 | 88.77 |
चंडीगढ़ | 97.4 | 88.35 |
रांची | 96.21 | 93.57 |
स्रोत: IOC
साल-दर-साल यूं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
- 2014-15- पेट्रोल 66.09 रुपये प्रति लीटर, डीजल 50.32 रुपये प्रति लीटर
- 2015-16- पेट्रोल 61.41 रुपये प्रति लीटर, डीजल 46.87 रुपये प्रति लीटर
- 2016-17- पेट्रोल 64.70 रुपये प्रति लीटर, डीजल 53.28 रुपये प्रति लीटर
- 2017-18- पेट्रोल 69.19 रुपये प्रति लीटर, डीजल 59.08 रुपये प्रति लीटर
- 2018-19- पेट्रोल 78.09 रुपये प्रति लीटर, डीजल 69.18 रुपये प्रति लीटर
- 2019-20- पेट्रोल 71.05 रुपये प्रति लीटर, डीजल 60.02 रुपये प्रति लीटर
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।