महेंद्र सिंह धोनी ने लगाई अपने घोड़े के साथ रेस, साक्षी ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) रांची में अपने फार्म हाउस पर परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं. वह भले ही सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) अकसर फोटो-वीडियो शेयर करती हैं जिसमें धोनी नजर आते हैं. साक्षी ने एक ऐसा ही वीडियो क्लिप शनिवार को शेयर किया जिसमें धोनी अपने नए घोड़े के साथ दौड़ते दिख रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CQBYaUqnx49/?utm_source=ig_web_copy_link

साक्षी ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें धोनी काले रंग की टीशर्ट और लोअर में दौड़ते नजर आ रहे हैं. उनके साथ में घोड़ा भी दौड़ रहा है और ऐसा लग रहा है जैसे दोनों आपस में ही रेस लगा रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मजबूत, तेज.’ उन्होंने साथ ही हैशटैग में शेटलैंड पोनी और रेसिंग भी लिखा.

https://www.instagram.com/p/CQBYaUqnx49/?utm_source=ig_web_copy_link

साक्षी ने एक वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने घोड़े के साथ दौड़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है जैसे धोनी और शेटलैंड पोनी नस्ल का घोड़ा आपस में ही रेस लगा रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here