मैनपुरी: जयवीर स‍िंह के समर्थन में केशव प्रसाद ने की जनसभा

मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के नामांकन के बाद क्रिश्चियन मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। केशव मौर्य ने कहा क‍ि मैनपुरी साइकिल की आखिरी कील है, इसे उखाड़ फेंको। मध्‍य प्रदेश से मोहन यादव आ रहे हैं तो अखिलेश की नींद उड़ी हुई है। विरासत न होती तो अखिलेश मुख्यमंत्री नहीं बनते। उन्होंने विरासत के नाम पर गुंडई की सियासत की।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा क‍ि ये सपा की गुंडई समाप्त करने का चुनाव है। सपा गुंडों माफियाओं को पैड करने की फैक्ट्री है। इनकी कोई लाल टोपी लगा ले तो सीधा आदमी भी गुंडागर्दी के रास्ते पर चलने लगता है।

‘…तो 70 प्रत‍िशत वोट भाजपा का है’

उन्‍होंने कहा, ”मैनपुरी में इमानदारी से वोट डालोगे तो 70 प्रतिशत वोट भाजपा का है। ये 30 प्रतिशत में सिमट जाएंगे। मोदी किसान सम्मान निधि भेजते हैं तो सीधा किसानों को मिलता है। योगी जी राशन भेजते हुए तो सीधा लोगों को मिलता है। हमारी सरकार में बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम हो रहा है।”

‘विरासत में सियासत मिल सकती है, बुद्धि नहीं’

डिप्‍टी सीएम ने कहा, ”किसी ने सोचा था क्या कि मध्‍य प्रदेश में मोहन सिंह यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा में हर मेहनत करने वाला पद पा सकता है। अखिलेश जी ने मुझे गुंडा कहा। अखिलेश जी आपने मेहनत की होती तो ऐसा नहीं कहते। विरासत में सियासत मिल सकती है, बुद्धि नहीं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here