दिवाली पर फूलों से बनाएं खूबसूरत रंगोली

दिवाली पर हर कोई अपने घर को खूबसूरती से सजाना चाहता है। कुछ लोग लाइट से तो कुछ रंगों के साथ घर की शोभा बढ़ाते हैं। अपने घर को सजाने का सबसे अच्छा तरीका रंगोली है। घर अगर बड़ा हो तो रंगों से रंगोली बनाई जा सकती हैं, लेकिन स्पेस कम हो तो फूलों की रंगोंली बनाना एक बेहतरीन आइडिया है। फूल घर को महकाने के लिए भी अच्छा ऑप्शन है। यहां देखें कुछ बेहद खूबसूरत और आसानी से बनने वाले रंगोली डिजाइन-

आप रंगोली बनाने के लिए अलग-अलग रंग के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें चार रंगों के फूलों को यूज किया गया है। आप भी इसी तरह के रंगों का चुनाव कर सकते हैं। 

2) फूलों और पत्तों वाली रंगोली

फूलों के साथ हरे रंग की पत्तियां काफी अच्छी लग रही हैं। ये रंगोली को काफी हद तक अट्रैक्टिव बना देती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए दो तरह के रंग के साथ आम या अशोक की पत्तियों को लगा सकते हैं। 

3) गुलाब और गेंदे के फूल वाली रंगोली 

घर को महकाने के लिए गुलाब काफी है। घर के मेन गेट पर आप इस तरह के डिजाइन को बना सकते हैं। इस रंगोली डिजाइन के बीच में कलश रखा हुआ है, लेकिन आप चाहें तो फ्लोटिंग दिया वाला पॉट रख सकते हैं। 

4) चौक के डिजाइन वाली रंगोली

शादी के फंक्शन के दौरान पूजा के काम पर इसी तरह से आटे का चौक बनाया जाता है। दिवाली पर मंदिर के पास आप फूलों से इस तरह की रंगोली बना सकते हैं। ये डिजाइन वैसे सिंपल है लेकिन काफी सुंदर लग रहा है।

5) गेंदे के फूल और आम के पत्तों वाली रंगोली 

गेंदे के फूल से बनी इस तरह की रंगोली को आप सीढ़ियों पर बना सकते हैं। बीच के डिजाइन पर सुंदर सा दीपक रखें। आसानी से बनने वाला ये डिजाइन घर की शोभा बढ़ाएगा।

6) फूलों से बना दीपक वाला डिजाइन

दिवाली के मौके पर आप फूलों से दीपक वाले डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं। ये काफी अट्रैक्टिव लगता है। इसके आसपास आप डिजाइन वाली मोमबत्ती रख सकते हैं।

7) गेंदे का फूल और अशोक की पत्तियों वाला डिजाइन

अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती है और पहली बार फूलों वाली रंगोली बना रहे हैं तो इस डिजाइन को बना सकते हैं। ये काफी सिंपल है। 

8) आसानी से बनने वाली रंगोली 

घर को सजाने के लिए आप इस तरह के डिजाइन को भी लगा सकते हैं। ये काफी सिंपल और सुंदर डिजाइन है जो घर की सजावट में चार चांद लगा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here