रामनवमी पर निकली शोभायात्रा पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल, भाईचारे का दिया संदेश

मध्यप्रदेश के खरगोन में बीते साल रामनवमी पर हुए दंगों के बाद इस बार माहौल थोड़ा अलग है। यहां शहरवासियों में हुए संवाद सामंजस्य से माहौल बदला हुआ है। गुरुवार को रामनवमी पर दोपहर 2 बजे शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। प्रशासन ने 3 किलोमीटर के रूट में एक हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया था।

शोभायात्रा की शुरुआत भोला चौक बस स्टैंड स्थित मंदिर से हुई। दो घंटे बाद यात्रा तालाब चौक पहुंची। यह वहीं क्षेत्र है जहां पिछले साल सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ने की शुरुआत हुई थी। इस बार यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया है।

एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिले में लगभग 20 स्थानों पर चल समारोह निकला। सबसे बड़ा आयोजन खरगोन में हुआ। पुलिस ने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी से निगरानी रखी। कलेक्टर शिवराज वर्मा ने कहा कि पूरे शहर में शांतिपूर्ण कार्यक्रम हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here