मुज़फ़्फ़रनगर: आरोपी श्रीकांत त्यागी को मिला भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत का समर्थन

मुज़फ़्फ़रनगर। नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में हुए श्रीकांत त्यागी प्रकरण एक बार फिर तूल पकड़ता नज़र आ रहा है। त्यागी समाज द्वारा 21 अगस्त में दिल्ली में महापंचायत का एलान किया गया है। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित आसपास के राज्यों से भी त्यागी समाज के लोग वहा पर पहुँचेंगे और श्रीकांत त्यागी की रिहाई की माँग करेंगे। इसी पंचायत को अब बालियान खाप के मुखिया व भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत का भी समर्थन मिल गया है। 
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि त्यागी समाज की गरिमा की बात है हम उनके साथ है कभी पीछे नही हटेंगे। नरेश टिकैत ने श्रीकांत त्यागी के समर्थन में कहा कि श्रीकांत त्यागी जब तक सरकार में था तब तक अच्छा था। अब उसके ऊपर सब आरोप लग गए और 25 हज़ार का इनाम भी घोषित किया गया यहां तक की गैंगस्टर भी लग गयी, गिरफ़्तारी भी हो गयी। यह सब कुछ ठीक नही है। उन्होंने कहा कि 21 तारीख़ में त्यागी समाज ने अपनी बिरादरी की गरिमा के लिए एक पंचायत रखी। जिसमें समझौता होना चाहिए, सरकार को बात माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला वाले केस की जांच होनी चाहिए। जिस तरह का आरोप श्रीकांत त्यागी पर लगाया है वह घिनौना आरोप है। उन्होंने कहा कि त्यागी समाज और भारतीय किसान यूनियन का हमेशा साथ रहा है। त्यागी समाज किसान यूनियन में बड़े-बड़े पदों पर है। त्यागी समाज की गरिमा की बात है हम उनके साथ है कभी पीछे नही हटेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here