मुज़फ्फरनगर: किसान-मजदूरों की आवाज बुलंद करती रहेगी भाकियू लोकशक्ति

भारतीय किसान यूनियन लाेकशक्ति ने 5वां स्थापना दिवस मनाते हुए आह्वान किया कि किसान और मजदूरों के हक में आवाज बुलंद होती रहेगी। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि देश की आर्थिक उन्नती में किसान और मजदूरों का बड़ा हाथ है। लेकिन देश के इस तबके की स्थिति काफी खराब होती जा रही है। किसान और मजदूर अपना खूनद्य-पसीना बहाकर अनाज और दूसरी फसले उगाता है। लेकिन इसी वर्ग की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही।

केक काटकर भाकियू लोकशक्ति का 5वां स्थापना दिवस समारोह मनाते पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

समता मूलक समाज की स्थापना ध्येय: डा. इसरार

नगर के किदवई नगर 40 फुटा रोड जिला कार्यालय पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के 5 वे स्थापना दिवस पर प्रदेश महासचिव डॉ. इसरार सैफी ने कहा कि उनका संगठन लोगों के लिए कार्य कर रहा है। उनकी प्राथमिकता में किसान और मजदूर हैं, लेकिन वह प्रत्येक वंचित वर्ग की आवाज बन रहे हैं। कहा कि उनका ध्येय है कि समता मूलक समाज की स्थापना की जाए। ताकि प्रत्येक वर्ग में खुशहाली आए। संगठन जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह की अध्यक्षता में भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

स्थापना दिवस समारोह में अतिथियों को सम्मानित किया गया।

शोक बाटला मुख्य अतिथि रहे मास्टर अल्ताफ खान ने संचालन किया। प्रदेश महासचिव डॉ इसरार सैफी ने सभी किसान साथियों को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की किसान हितैषी विचारधारा के बारे में बतायास।

भाकियू लोकशक्ति के 5वें स्थापना दिवस समारोह में अतिथियों का सम्मान किया गया।

वंचित वर्ग के लिए संघर्ष का लिया गया संकल्प

भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारियों ने संगठन का स्थापना दिवस समारोह मनोत हुए समाज के वंचित वर्ग के लिए संघर्ष करते रहने का संकल्प लिया। कहा कि यूनियन ने हमेशा से किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए काम किया है। इस क्रम को आगे बढाने का प्रण लिया गया।

ये लोग रहे स्थापना दिवस समारोह में शामिल

रवि अंसारी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, कारी अताउल्लाह जिला महासचिव, अब्दुल हक जिला सचिव, जाहिद जिला उपाध्यक्ष, सालिम राजपूत जिला प्रभारी, सफीक अहमद जिला संरक्षक, डॉ अरशद जिला उपाध्यक्ष, शावेज कस्सार नगर अध्यक्ष, डॉ. इकरार सैफी, इलयास सैफी, आरिफ अफरीदी, युवा नगर अध्यक्ष अल्ताफ आलम, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष गोहर सिद्दीकी, समाजसेवी डॉ आबिद राष्ट्रीय अध्यक्ष पीस पार्टी, मोहम्मद इरशाद झाड़ू वाले समाजसेवी डॉक्टर तस्लीम राणा, संस्थापक अब्दुल कलाम फाउंडेशन, मास्टर यूसुफ समाजिक वेलफेयर सोसाइटी, मो. आजम आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here