मुज़फ्फरनगर: चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर किसानों ने जताई नाराजगी

चरथावल। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा विद्युत निगम और चकबंदी विभाग में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। चकबंदी में व्याप्त भ्रष्टाचार से किसानों में आक्रोश है। किसानों की समस्याओं को लेकर 15 जून को सहारनपुर कमिश्नरी में बेमियादी धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।

बृहस्पतिवार की शाम तक चली पंचायत में मुख्य वक्ता ठाकुर पूरन सिंह ने कहा किसान महंगाई से त्रस्त है। फसलों का वाजिब भाव नहीं मिलने के कारण लागत भी पल्ले नहीं पड़ती है। किसानों को नलकूपों पर फ्री बिजली मुहैया कराने के वादे को याद दिलाने के लिए सहारनपुर में बेमियादी धरना आंदोलन होगा।

जिला अध्यक्ष दीपक सोम ने कहा कि जनपद चल रही चकबंदी में भ्रष्टाचार चरम पर है। अगर चकबंदी ठीक तरीक़े से नहीं की जाती तो डीएम कार्यालय पर भी पंचायत होगी। बिजली निगम एवं चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने आकर किसानों की पंचायत में पहुंचे। उन्होंने प्राथमिकता पर पीड़ित किसानों की समस्याओं का समाधान करने का वादा किया।
पंचायत की अध्यक्षता ओमी लाल आर्य और संचालन कृष्ण पाल सिंह ने किया। ललित राणा, अनु मलिक, जिले सिंह, बिल्लू राणा, प्रशांत राणा, बबली शर्मा, कलवा प्रधान, अनिल राणा, परब सिंह, मदन बिराल, संजू राजपुर, अजब सिंह, महेश त्यागी, नीरज राणा, सुरेश पुंडीर, यशपाल सरपंच, जल सिंह आदि मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here