मुजफ्फरनगर: एससी महिला के लिए दो, पिछड़ों के लिए 15 वार्ड आरक्षित

नए परिसीमन के बाद मुजफ्फरनगर पालिका परिषद के 55 वार्डों में से पांच वार्ड एससी के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें दो एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। इसी प्रकार पिछड़ों के लिए 15 वार्ड आरक्षित हुए है। महिलाओं के लिए 19 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें सभी वर्ग महिलाएं शामिल हैं।

नगर पालिका परिषद का वार्ड एक एवं दो अलमासपुर प्रथम एवं द्वितीय एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड तीन खालापार सप्तम, वार्ड चार वहलना, वार्ड पांच कूकड़ा तृतीय एससी के लिए आरक्षित हुआ है। वार्ड छह उत्तरी सिविल लाइन महिला, वार्ड सात रैदासपुरी अनारक्षित रखा गया है। वार्ड आठ लद्दावाला प्रथम पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नौ आबकारी महिला, वार्ड दस आर्यपुरी महिला, वार्ड 11 प्रेमपुरी द्वितीय पिछड़ा वर्ग, वार्ड 12 रामलीला टिल्ला अनारक्षित, वार्ड 13 सरवट द्वितीय पिछड़ा वर्ग, वार्ड 14 कंबलवाला बाग महिला, वार्ड 15 शाहबुद्दीनपुर महिला, वार्ड 16 गांधी कॉलोनी प्रथम अनारक्षित, वार्ड 17 कूकड़ा द्वितीय अनारक्षित, वार्ड 18 कंबलवाला दक्षिणी पिछड़ा वर्ग, वार्ड 19 प्रेमपुरी प्रथम अनारक्षित रखा गया है।

वार्ड 20 लद्दावाला तृतीय अनारक्षित, वार्ड 21 रामपुरी दक्षिणी पिछड़ा वर्ग, वार्ड 22 शांतिनगर पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 23 गाजावाली अनारक्षित, वार्ड 24 सिविल लाइन दक्षिणी द्वितीय अनारक्षित, वार्ड 25 दक्षिणी कृष्णापुरी अनारक्षित, वार्ड 26 ब्रहमपुरी अनारक्षित, वार्ड 27 खालापार प्रथम अनारक्षित, वार्ड 28 गऊशाला अनारक्षित रखा गया है।

वार्ड 29 सूजडू प्रथम पिछड़ा वर्ग, वार्ड 30 गांधीनगर अनारक्षित, वार्ड 31 वर्मा पाक महिला, वार्ड 32 जनकपुरी महिला, वार्ड 33 संजय मार्ग भोपा रोड महिला, वार्ड 34 रामपुरी दक्षिणी आंशिक महिला, वार्ड 35 सुभाषनगर अनारक्षित, वार्ड 36 दक्षिणी भोपा रोड महिला, वार्ड 37 गांधी कालोनी द्वितीय अनारक्षित, वार्ड 38 सरवट प्रथम महिला, वार्ड 39 इंद्रा कॉलोनी अनारक्षित रखा गया है।

वार्ड 40 मल्हूपुरा द्वितीय पिछड़ा वर्ग, वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी अनारक्षित, वार्ड 42 सिविल लाईन दक्षिणी प्रथम अनारक्षित, वार्ड 43 खालापार द्वितीय महिला, वार्ड 44 लद्दावाला द्वितीय अनारक्षित, वार्ड 45 किदवईनगर पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 46 सूजडू द्वितीय पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 47 सूथराशाही पिछड़ा वर्ग, वार्ड 48 लद्दावाला चतुर्थ अनारक्षित, वार्ड 49 बंजारान पिछड़ा वर्ग, वार्ड 50 खालापार अष्टम अनारक्षित, वार्ड 51 खालापार चतुर्थ अनारक्षित, वार्ड 52 महमूदनगर, पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 53 खालापार षष्टम अनारक्षित, वार्ड 54 खालापार पंचम अनारक्षित और वार्ड 55 खालापार तृतीय पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here