मुजफ्फरनगर : कट खोलने को लेकर व्यापारियों का हंगामा

मुजफ्फरनगर में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए शहर के दो चौराहों के कट बंदकर रास्ता वनवे किया गया था। लेकिन व्यापारियों के विरोध के बाद राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हस्तक्षेप करते हुए बुधवार को नावेल्टी चौराहा का कट खुलवा दिया था। इसके बाद गुरुवार को व्यापारियों ने आलू मंडी का कट खुलवाने के लिए हंगामा किया।

मुजफ्फरनगर में हर दिन जगह-जगह जाम लगने के कारण यातायात बाधित रहता है। वाहनों का आवागमन रुक जाता है और लोगों को जाम में फंसकर घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालात के मद्देनजर यातायात पुलिस ने शहर के दो प्रमुख चौराहों को वनवे करते हुए उनका कट बंद कर दिया था। इस मामले में सबसे पहले यातायात पुलिस ने नावेल्टी चौराहा का कट बंद किया था। उसके कुछ दिनों के बाद आलू मंडी चौराहा का कट भी बंद कर दिया गया।

जाम न लगने पर कट खोलने की कही थी बात
दोनों चौराहों को बंद कर दिए जाने से व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि इससे उनके व्यापार पर प्रभाव पड़ रहा है। ग्राहक उनकी दुकानों पर नहीं आ रहे हैं। बुधवार को इस मामले में व्यापारियों ने एकत्र होकर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का घेराव किया था। जिसके बाद उन्होंने एसएसपी से वार्ता कर नॉवेल्टी चौराहा का कट ट्रायल बेस पर 1 सप्ताह के लिए खुलवा दिया था। कहा था कि यदि जाम नहीं लगेगा तो कट को हमेशा के लिए खोल दिया जाएगा।

जबरन कट खोलने की कोशिश की
गुरुवार को व्यापारियों ने आलू मंडी चौराहा का कट खोलने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। व्यापारियों ने जबरन आलू मंडी चौराहा का कट खोलने का प्रयास किया। लेकिन यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। जिसको लेकर व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। आलू मंडी चौराहा कट पर व्यापारियों ने हंगामा करते हुए जाम भी लगा दिया। व्यापारियों ने कट खुलवाने की मांग करते हुए राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी बिजी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here