किसानों के परम हितेषी है नरेंद्र मोदी: एमएलसी ए के शर्मा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद ए के शर्मा के मुजफ्फरनगर प्रथम आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। एमएलसी ए के शर्मा (पूर्व आईएएस अधिकारी) गुजरात में माननीय नरेंद्र मोदी के सचिव अतिरिक्त/ संयुक्त कमिश्नर एवं भारत सरकार में भी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। मुजफ्फरनगर के वृंदावन गार्डन में त्यागी समाज के लोगों ने एकजुट होकर एमएलसी एके शर्मा का भव्य स्वागत किया एवं फरसा भी भेंट किया। एमएलसी एके शर्मा ने इस अवसर पर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। अपने संबोधन में एमएलसी एके शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा हितेषी किसानों का इस देश में ना कोई नेता हुआ है, ना होगा। सभी राजनीतिक दलों द्वारा ब्राह्मणों को रिझाने पर बोलते हुए एमएलसी एके शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण बहुत प्रबुद्ध वर्ग है, वह अपना निर्णय स्वयं लेगा। वृंदावन गार्डन में कार्यक्रम का संचालन अविनाश त्यागी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वेद मंत्रों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here