यूपी चुनाव को लेकर सपा में नई नियुक्तियां

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोहम्मद शकील नदवी को उत्तर प्रदेश समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया है। समाजवादी पार्टी की सरकार में मोहम्मद शकील नदवी राज्य भण्डारण के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) पद पर रहे हैं। मोहम्मद शकील नदवी ने लखनऊ के नदवा कॉलेज से आलिम और गंजमुरादाबाद उन्नाव के मदरसा मिफ्ताउल उलूम से हिफ्ज़ किया।समाजवादी अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष का पद लंबे समय से खाली चल रहा था। इस पद को लेकर लंबे समय से जोर आजमाइश चल रहे थी।

उधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेहा यादव को समाजवादी छात्र सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसी तरह संदीप सिंह स्वर्णकार को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने अध्यक्ष एवं महासचिव को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here