नॉएडा: ढंग से मास्क नहीं लगाया तो देना पड़ेगा भारी जुर्माना

कोरोना महामारी से बचने के लिए अलग अलग स्टेट्स की सरकार और पुलिस प्रशासन ने नियम लागू करे है। नॉएडा में यह नियम लागू कर दिया गया है कि अब लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए मास्क लगाना जरुरी है। साथ ही अगर नाक तक मास्क नहीं लगा दिखा तो पुलिस कार्रवाई करेगी और चालान काटेगी। हाईकोर्ट की गाइडलाइन के बाद नोएडा पुलिस ने यह आदेश जारी किया है।

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मास्क लगाना अनिवार्य है, लेकिन मास्क नाक के ऊपर तक लगा होना चाहिए। जिस भी शख्स का मास्क नाक से नीचे लगा होगा 100 रुपये का चालान कटेगा। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब पुलिस शहर के सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर मानकों के मुताबिक मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here