नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर घोषित किया 25 हजार का इनाम

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Noida Grand Omaxe Society) में एक महिला से बदसलूकी के आरोपी भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की तलाश में छापेमारी जारी है। इसी क्रम में श्रीकांत त्यागी के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नगर स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई है। दूसरी तरफ, नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।   

उत्तर प्रदेश पुलिस अब श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की कुंडली भी खंगाली जा रही है। आपको बता दें कि, श्रीकांत त्यागी, नोएडा के भंगेल का निवासी है। धीरे-धीरे इसका रसूख बढ़ने लगा। सूखवाला होते ही श्रीकांत एस्कॉर्ट और बाउंसर भी रखने लगा। जांच में पता चला है कि भंगेल में नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) ने जमीनों का अधिग्रहण (Land Acquisition) किया था, इसमें श्रीकांत त्यागी के परिवार ने करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन थी। नोएडा अथॉरिटी की तरफ से श्रीकांत त्यागी और उसके परिवार को करोड़ों रुपए का मुआवजा दिया गया था। इस पैसे के बूते ही श्रीकांत त्यागी बड़ी-बड़ी गाड़ियां खरीदने लगा। समय के साथ उसका रसूख बढ़ाने लगा। 

चढ़ा राजनीति का चस्का 

कहा जाता है कि, बदलते समय के साथ श्रीकांत त्यागी के साथ बाउंसर की फौज बढ़ने लगी। अब वह लोगों पर अपना रौब दिखाने लगा। इसी बीच श्रीकांत को ‘राजनीति’ में जाने का खुमार चढ़ा। वह बीजेपी के करीब आया और पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यक्रमों में शिरकत करने लगा। अब वह बीजेपी नेताओं के संपर्क में आया और रसूख बढ़ाता चला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here