पर्ल वी पुरी: ‘आरोप झूठे नहीं है’ एक्टर का समर्थन करने पर एकता कपूर को मिला डीसीपी का जवाब

टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी को मुंबई पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोप में शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किया था। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पर्ल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार उनके समर्थ में उतरे। अनीता हसनंदानी, एकता कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, करिश्मा तन्ना और अली गोनी सहित अन्य ने उनका बचाव किया।

एकता कपूर ने लिखा था पोस्ट 
एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पर्ल वी पुरी के साथ की एक तस्वीर पोस्ट की और इस पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। एकता ने यह भी लिखा था कि बच्ची की मां ने उनसे कहा कि इस केस में पर्ल शामिल नहीं था। वो बेगुनाह है। वसाई डीसीपी संजय कुमार पाटिल का कहना है कि पर्ल के खिलाफ लगे आरोप गलत नहीं हैं।

पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत
मीडिया से बात करते हुए संजय पाटिल ने खुलासा किया कि शिकायत पीड़िता के पिता ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में की थी जिसके बाद केस वालिव पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी का बयान ले लिया गया है। 

संजय पाटिल ने बताया कि आरोपी और पीड़िता की मां एक ही शो में काम करते थे जिसकी वजह से वो भी सेट पर जाती रहती थी। डीसीपी ने बताया कि पीड़िता की उम्र 12 साल है। 

डीसीपी का बयान
जब मीडिया ने पूछा कि एकता कपूर ने आरोपों को झूठा बताया है तो इस पर डीसीपी  ने कहा कि ‘नहीं, आरोप झूठे नहीं हैं। जांच में उनका नाम आया है। उनके खिलाफ सबूत हैं। इसलिए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ट्रायल में सच्चाई सामने आ जाएगी।‘

एकता ने क्या कहा
सोशल मीडिया पर एकता कपूर ने लिखा, ‘क्या मैं एक बच्चे के साथ छेड़खानी करने वाले … या किसी भी तरह के छेड़छाड़ करने वाले का समर्थन करूंगी? लेकिन जो मैंने कल रात से अब तक देखा, वह मानव भ्रष्टता की निम्नता थी। मानवता इस स्तर तक कैसे जा सकती है? जो लोग एक-दूसरे से परेशान हैं, वे कैसे ऐसे हो सकते हैं, किसी तीसरे व्यक्ति को अपनी लड़ाई में घसीटें? एक इंसान दूसरे इंसान के साथ ऐसा कैसे कर सकता है?

लड़की की मां के साथ हुई एकता की बात
उन्होंने आगे लिखा, ‘लड़की की मां के साथ कई कॉल के बाद, जिन्होंने खुले तौर पर कहा कि पर्ल शामिल नहीं था। यह उसका पति है जो कोशिश कर रहा है अपने बच्चे को रखने के लिए कहानियां बनाएं और साबित करें कि सेट पर एक कामकाजी मां अपने बच्चे की देखभाल नहीं कर सकती है। अगर यह सच है तो यह कई स्तरों पर गलत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here