Petrol Diesel Price Today 11th June 2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक दिन की राहत के बाद आज फिर इजाफा हुआ है। कई शहरों में पेट्रोल पहले से ही 100 के पार चला गया है और डीजल की कीमत 100 रुपये से केवल 20 पैसे दूर है। देश भर में इस समय पेट्रोल-डीजल के रेट रिकॉर्ड हाई पर हैं। वहीं, राजस्थान के श्रीगंगानगर पेट्रोल 106 के पार है। देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
श्रीगंगानगर | 106.94 | 99.8 |
अनूपपुर | 106.59 | 97.74 |
रीवा | 106.23 | 97.41 |
परभणी | 103.14 | 93.78 |
इंदौर | 104.08 | 95.44 |
जयपुर | 102.44 | 95.67 |
दिल्ली | 95.85 | 86.75 |
मुंबई | 101.04 | 94.15 |
चेन्नई | 97.19 | 91.42 |
कोलकाता | 95.8 | 89.6 |
भोपाल | 104.01 | 95.35 |
रांची | 92.08 | 91.58 |
बेंगलुरु | 99.05 | 91.97 |
पटना | 97.95 | 92.05 |
चंडीगढ़ | 92.19 | 86.4 |
लखनऊ | 93.09 | 87.15 |
पेट्रोल में प्रति लीटर 29 पैसे और डीजल में 28 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 95.85 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। डीजल भी छलांग लगा कर 86.75 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। बता दें 23 दिनों में ही 5.53 पेट्रोल रुपये महंगा हो चुका है। जबकि, इतने ही दिन में डीजल 5.97 रुपये महंगा हुआ है
ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।