Diesel Price Today 16th August 2021: सावन का आखिरी सोमवार भी पेट्रोल-डीजल के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा रहा। पिछले 30 दिनों से दोनों इंधनों के दाम न तो बढ़े हैं और न ही घटे। आखिरी बार तेल की कीमतों 17 जुलाई को इजाफा हुआ था। दिल्ली में अब भी पेट्रोल ऑल टाइम हाई 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर बिका रहा है, लेकिन चेन्नई में पेट्रोल के तीन रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है, क्योंकि तमिलनाडु सरकार ने पेट्रोल के दाम तीन रुपए प्रति लीटर घटा दिए हैं। अब बड़े महानगरों मे ंचेन्नई ही एक ऐसा शहर है, जहां पेट्रोल 100 के नीचे है।बता दें भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में है और सबसे महंगा राजस्थान के श्रीगंगानगर में है।
देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
श्रीगंगानगर | 113.21 | 103.15 |
अनूपपुर | 112.78 | 101.05 |
रीवा | 112.41 | 100.71 |
इंदौर | 110.28 | 98.76 |
भोपाल | 110.2 | 98.67 |
परभणी | 108.89 | 97.1 |
जयपुर | 108.71 | 99.02 |
मुंबई | 107.83 | 97.45 |
बेंगलुरु | 105.25 | 95.26 |
पटना | 104.25 | 95.57 |
कोलकाता | 102.08 | 93.02 |
दिल्ली | 101.84 | 89.87 |
चेन्नई | 99.47 | 94.39 |
लखनऊ | 98.92 | 90.26 |
आगरा | 98.32 | 89.96 |
चंडीगढ़ | 97.93 | 89.5 |
रांची | 96.68 | 94.84 |
पोर्ट ब्लेयर | 85.28 | 83.79 |
स्रोत: IOC
राजस्थान सरकार डीजल पर वसूल रही सबसे अधिक टैक्स
मध्यप्रदेश सरकार पेट्रोल पर सबसे अधिक 31.55 रुपये टैक्स वसूल रही है, जबकि राजस्थान सरकार डीजल पर देश में सबसे अधिक 21.82 रुपये टैक्स के जरिए काम रही है। राजस्थान सरकार की कमाई पिछ्ले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 15,199 करोड़ रुपये हो गई है, इसमें 1800 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
वहीं, पेट्रोल पर राजस्थान सरकार 29.88 रुपये और महाराष्ट्र सरकार 29.55 रुपये टैक्स के जरिए प्रति लीटर कमाई करती है। 2020-21 में मध्य प्रदेश सरकार ने 1188 करोड़ रुपये की अधिक कमाई की है, सरकार पेट्रोल और डीजल के जरिए 11,908 करोड़ रुपये की कमाई पिछले वित्त वर्ष में की है। डीजल से आन्ध्र प्रदेश सरकार 21.78 रुपये प्रति लीटर, मध्यप्रदेश 21.68 रुपये, उड़ीसा 20.93 और महाराष्ट्र 20.85 रुपये प्रति लीटर टैक्स के जरिए कमाई करता है। यह जानकारी संसद में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने पिछले दिनों दी थी।
ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट
1 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल पर केन्द्र सरकार 32.90 रुपये और राज्य सरकार 23.50 रुपये टैक्स वसूलते हैं। वहीं, डीजल पर केन्द्र सरकार 31.80 और दिल्ली सरकार 13.14 रुपये टैक्स के रुप में वसूलते हैं। इसके अलावा माल भाड़ा और डीलर का कमीशन भी जुड़ता है। यही वजह है कि 41.24 रुपये का पेट्रोल दिल्ली में 101.62 रुपये का हो जाता है। 2020 में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन तब महामारी की वजह से केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया था।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।