होंडा एक्टिवा के 5.3 लीटर टैंक में डल गया 55000 रुपए का पेट्रोल

होंडा एक्टिवा स्कूटर के मालिक से जुड़ा एक नया और रोचक मामला सामने आया है। दरअसल, एक्टिवा के ओनर ने एक पेट्रोल पंप पर 550 रुपए पेट्रोल डलाया, लेकिन इसके लिए उन्हें 55000 रुपए का पेमेंट करना पड़ गया। जब उन्होंने अपने बैंक अकाउंट से इतनी बड़ा अमाउंट डेबिट करने का मैसे देखा तो उनके होश उड़ गए। हालांकि, ये पूरा मामला एक गलती की वजह से हुआ। वैसे, ऑनलाइन पेमेंट में इस तरह की गलतियों का होना आम हो गया है। लोगों को कई बार नेटवर्क तो कभी बैंक सर्वर से जूझना पड़ता है, जिसके चलते कई बार पेमेंट अटक जाता है, या फिर ज्यादा हो जाता है।

ठाणे के पेट्रोल पंप पर हुई अनोखी घटना
ये मामला ठाणे, महाराष्ट्र के एक पेट्रोल पंप पर हुई। यहां पर एक्टिवा का ओनर अपने स्कूटर में पेट्रोल डलवाने के लिए आया। उन्होंने गाड़ी में 550 रुपए का पेट्रोल डलवाया। उन्होंने फ्यूल पंप अटेंडेंट द्वारा दिखाए गए बार कोड को स्कैन करके पेमेंट किया। उन्हें 550 रुपए का पेमेंट करना था, लेकिन उनके खाते से 55,000 रुपए कट गए। दरअसल, पेट्रोल पंप अटेंडेंट ने गलती से 55,000 रुपए का बार कोड जेनरेट कर दिया था। हालांकि, ये मामला बड़ा होता उससे पहले इसे आराम से सुलझा लिया गया। साथ ही, जो अमाउंट ज्यादा पेमेंट हो गया था उसे एक्टिवा ओनर को लौटा दिया। ये पूरा मामला एक गलती की वजह से हो गया था।

होंडा ने पिछले महीने एक्टिवा प्रीमियम लॉन्च किया

>> होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने पिछले महीने होंडा एक्टिवा प्रीमियम एडिशन लॉन्च किया था। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी। इस प्रीमियम एडिशन को 3 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। अब एक्टिवा को स्टैंडर्ड होंडा एक्टिवा, होंडा एक्टिवा 125 और होंडा एक्टिवा प्रीमियम में खरीद सकते हैं। प्रीमियम एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 75,400 रुपए है। ये एक्टिवा DLX वैरिएंट से 1000 रुपए महंगा है।

>> एक्टिवा प्रीमियम एडिशन में गोल्डन व्हील्स के साथ 3D गोल्ड कोट एम्बलम और ब्राउन कलर इनर बॉडी और सीट कवर दिए हैं। स्कूटर के एप्रन पर गोल्डन मार्क होंडा के साथ-साथ गोल्ड कोटेड क्रोम फ्रंट गार्निश भी दी गई है। इसे मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक, मैट संगरिया रेड मैटेलिक और पर्ल सीरन ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। सभी कलर वैरिएंट पर कई जगह गोल्ड की झलक दिखती है।

>> इसमें मौजूदा होंडा एक्टिवा की तरह 109.5cc का इंजन दिया गया है। यह 5500rpm पर 5.73kW की पावर और 5500rpm पर 8.84Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर का वजन 106 किलोग्राम है। इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। प्रीमियम एडिशन में 130mm के फ्रंट और 130mm के रियर ब्रेक दिए गए हैं।

>> एक्टिवा प्रीमियम एडिशन में ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। स्कूटर में 3.0Ah की बैटरी और LED हेडलैंप मिल रहे हैं। इसकी लम्बाई 1833mm, चौड़ाई 697mm और ऊंचाई 1156mm है। इसका व्हीलबेस 1260mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 162mm है। कंपनी ने नई CB300F बाइक भी लॉन्च की है। इसे 2 डीलक्स और डीलक्स प्रो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here