पॉलीटेक्निक के छात्र ने दो बच्चों की मां से बनाए अवैध संबंध, फिर दी जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। आए दिन कहीं न कहीं से प्रेम-प्रसंग के मामले सुनने को मिल ही जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद से आया है, जहां महिला ने पॉलीटेक्निक के छात्र पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पाकबाड़ा पुलिस ने महिला के कहने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये है पूरा मामला-

बता दें जनपद मुरादाबाद के मंझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला का अपने पति के साथ तलाक हो गया है। जिसके चलते वह दिल्ली रोड स्थित एक संस्थान में काम करती है। साथ ही महिला के साथ उसके दो बच्चे भी रहते हैं। महिला के अनुसार उसके साथ संस्थान में ही धामपुर बिजनौर निवासी ब्रज कुमार सिंह पॉलीटेक्निक कर रहा है। दो साल पहले दोनों की मुलाकात हो गई। जिसके बाद यह मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जिसके चलते अब महिला ने ब्रज कुमार सिंह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी ने दिया कार्रवाही का आश्वासन-

इसके साथ ही जब महिला ने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने पढ़ाई पूरी करने की बात कहकर टाल दिया और महिला से दूरी बनाने लगा। जब इसकी शिकायत महिला ने उसके परिजनों से की तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद हार-थककर महिला को पुलिस का सहारा लेना पड़ा। जिसके चलते पुलिस ने महिला की तहरीर पर ब्रज कुमार सिंहए चंद्रपालए ऊषा देवी और विवेक चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने कहा कि मामले की जांच करके कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here