लोकसभा चुनाव की तैयारी: देवबंद में हुई भाजपा नेताओं की अहम बैठक

लोकसभा प्रवास योजना के अंतर्गत शनिवार को दिवालहेड़ी गांव में भाजपा विधानसभा संचालन समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें पदाधिकारियों ने 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को विधानसभा से लेकर शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।

भाजपा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य शिवराज सिंह रोड के आवास पर बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा के जिला संयोजक बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्येक बूथ पर जीत हासिल करेगी। इसलिए बूथ स्तर तक संगठन का गठन किया जा रहा है। हमें मजबूती से हर घर, हर गांव तक पहुंचना है। 

उन्होंने बताया कि भाजपा छह अप्रैल स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मना रही है। जिसमें चिकित्सा शिविर, सहभोज, स्वास्थ्य एवं ग्राम चौपाल आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

विधानसभा प्रभारी अशोक कंसल ने कहा कि जल्द ही लोकसभा प्रभारी केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का सहारनपुर में कार्यक्रम होगा। जिसमें विधानसभा मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया जाएगा। इसलिए कार्यकर्ता अभी तक अपनी तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सामाजिक लोगों को जोड़ना है। जिससे कि पार्टी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं की लोगों को जानकारी दी जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here