प्रयागराज के बसवार पहुंची प्रियंका गांधी, कहा- कृषि कानूनों से हो रहा किसानों का नुकसान

प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की इन दिनों यूपी पर खास नजर हैं। साथ ही रविवार को एक बार फिर प्रियंका गांधी संगम नगरी प्रयागराज पहुंची। इस दौरान उन्होनें कहा कि कृषि कानूनों से किसान का नुकसान हो रहा है और बड़े उद्योगपतियों का फायदा हो रहा है। इसी तरह से जो कानून नदियों पर लागू है वो आपकी भलाई के लिए नहीं है, वो कानून उद्योगपतियों की भलाई के लिए है।

प्रियंका गांधी यमुना किनारे टीले पर मौजूद निषाद समुदाय के लोगों की समस्याएं सुन वह उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दे रही है। आराधना मिश्रा मोना भी इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मौजूद है। मछुआरा समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अगर आपको यहां मारा-पीटा गया है तो प्रशासन और यूपी पुलिस को शर्म आनी चाहिए। मैंने वीडियो देखा कि किस तरह आपको पीटा और आपकी नाव तोड़ी। इस मुद्दे को हम उठाएंगे और आपकी लड़ाई लडेंगे।

दरअसल आपको बतातें चलें कि बीते 4 फरवरी को अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बसवार गांव में नाविकों की कई नावें तोड़ दी थीं। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं पर लाठीचार्ज भी किया गया औऱ अब इसी मामले में पुलिस ने नाविकों द्वारा विरोध करने पर दर्जनों लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here