प्रियंका गांधी का यूपी दौरा कल, बिजनौर में किसान रैली को करेंगी संबोधित

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को बिजनौर और मेरठ का दौरा करेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी किसान पंचायत में शामिल होंगी और किसान परिवारों से मिलेंगी। चांदपुर के रामलीला मैदान में 15 फरवरी को होने वाली कांग्रेस की किसान महासभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन को देखते हुए जिले के आला अधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया।

बिजनौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार सुबह 11 बजे चांदपुर पहुंचेंगी। वह रामलीला मैदान में किसान महासभा को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम के लिए जोरों पर तैयारी चल रही हैं। 

प्रियंका गांधी व कांग्रेस के बाकी नेता किसानों को कृषि कानूनों के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व किसानों को महापंचायत में शामिल होने के लिए संपर्क किया जा रहा है। प्रियंका गांधी मेरठ में भी जनसभा करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here