पंजाब कैबिनेट की मीटिंग आज:4 हजार कर्मचारियों के रेगुलर करने पर सब कमेटी की मुहर

पंजाब के कर्मचारियों को रेगुलर करने को लेकर गठित कैबिनेट सब कमेटी की वीरवार को मीटिंग हुई। मीटिंग में अस्थायी तौर पर काम कर रहे करीब चार हजार कर्मचारियों को रेगुलर किया गया। स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा के नेतृत्व में हुई कैबिनेट सब कमेटी की मीटिंग में कर्मचारियों को रेगुलर करने पर मुहर लगाई गई। मीटिंग में वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा मौजूद रहे।

पंजाब कैबिनेट की शुक्रवार को होने वाली बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। अस्थायी कर्मचारियों को रेगुलर करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने करीब 38 हजार कर्मियों को रेगुलर किया गया था। तब की सरकार ने भी कर्मचारियों को रेगुलर करने का फैसला अाचार संहिता लागू होने से कुछ महीने पहले किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here