पंजाब: सिद्धू के करीबी भगवंत पाल सच्चर समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को फिर कांग्रेस को एक बड़ा झटका दे दिया। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी अमृतसर देहात के अध्यक्ष भगवंत पाल सिंह सच्चर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। इनके साथ निमीषा मेहता, कुलदीप सिंह ने भी भाजपा का कमल थामा है।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी राजनीतिक दलों के दिग्गजों और अन्य संगठनों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दी गई। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी उपस्थित रहे। सबने भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों का स्वागत किया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार जरूरी है।

केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और जीवन गुप्ता ने पार्टी में शामिल नए सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि ये सभी लोग भाजपा की किसान-हितैषी तथा जन-हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी का हिस्सा बने हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। यह सभी केंद्र सरकार की नीतियों और पार्टी की विचारधारा से अपने-अपने इलाके के लोगों को जागरूक कर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे व अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेंगे। उधर, पार्टी में शामिल होने के बाद सभी सदस्यों ने पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद किया और संगठन के भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का भरोसा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here