साक्षी महाराज का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- राजनीति की ABCD नहीं जानते

मैनपुरी। पीएम नरेंद्र मोदी पर सेना के जवानों के ‘खून की दलाली’ करने का आरोप लगाने के बाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। इस कड़ी में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। साक्षी महाराज ने राहुल गांधी का राजनीति का ‘पप्पू’ बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को राजनीति की एबीसीडी भी नहीं आती है।

देश के अंदर भी सर्जिकल स्ट्राइक

रविवार को साक्षी महाराज बीजेपी नेता मैदान सिंह से मिलने मैनपुरी जिला जेल पहुंचे थे। मुलाकात के बाद वो मीडिया से भी रूबरू हुए। सर्जिकल स्ट्राइक पर हो रही राजनीति के सवाल बीजेपी सांसद ने कहा कि सेना ने सीमा पार जो सर्जिकल स्ट्राइक किया है वो देश के अंदर भी करने की जरूरत है। देश में कुछ अलगाववादी हैं जो आतंकवादियों को सरंक्षण देते हैं।

गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक पर हो रही राजनीति के बीच राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सेना के जवानों के ‘खून की दलाली’ करने का आरोप लगाया। उनके इस बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here