राजस्थान: केसी वेणुगोपाल बोले- पायलट नहीं बना रहे दूसरी पार्टी, ये बातें सिर्फ अफवाह

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट 11 जून को पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर अलग पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। इस तरह की खबरों को कांग्रेस पार्टी ने अफवाह बताया है। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी एकजुट है, हम एक साथ मिलकर राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

पीटीआई से बात करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा -”मैं अफवाहों पर विश्वास नहीं करता। सच्चाई यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट से चर्चा की थी। उसके बाद हमने साथ चलते का निर्णय लिया, यही कांग्रेस पार्टी की स्थिति है।” .

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा- मीडिया को आशावादी रहना चाहिए। हाल ही में मेरी मुलाकात सचिन पायलट से हुई थी। वे ना तो पार्टी से बाहर जा रहे हैं और ना ही नई पार्टी बना रहे हैं।  ये सारी बातें काल्पनिक और अफवाहें हैं। इन अफवाहों पर विश्वास न करें। हम एकजुट है और राजस्थान कांग्रेस भी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। 

रंधावा भी बता चुके हैं अटकलबाजी
इससे पहले राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी सीएम सचिन पायलट के नई पार्टी बनाने की खबरों को खारिज किया था। उन्होंने इन खबरों को सिर्फ अटकलबाजी बताया था। प्रदेश प्रभारी रंधावा ने कहा था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ही कांग्रेस पार्टी की असेट हैं। दोनों मिलकर काम करेंगे। हम एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। 

सुलह का फॉर्मूला गहलोत- पायलट दोनों को पता है 
रंधावा ने पायलट के कांग्रेस पार्टी छोड़कर नई पार्टी बनाने की किसी संभावना तक से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि सुलह का फार्मूला उस दिन बैठक में ही बन गया था, जब दोनों नेता दिल्ली पहुंचे थे। दोनों ही नेताओं का वह फार्मूला पता है। वह फार्मूला मैं आपको नहीं बताऊंगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here