राज्यसभा चुनाव: किस पार्टी ने कहां से किसे दिया टिकट, पढ़ें पूरी सूची

राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी समेत कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है। बता दें कि 10 जून को कुल 57 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने जा रहा है जिसमें भाजपा ने 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बिहार से आरजेडी और जेडीयू ने अपनी सूची जारी की है। बिहार में केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता आरसीपी सिंह का टिकट कटने से राजनीति तेज हो गई है। आइए जानतें हैं किस पार्टी ने कहां से किस उम्मीदवार को टिकट दिया है…

भाजपा की सूची:  BJP Rajya Sabha Candidate List 2022 

राज्यउम्मीदवार
मध्य प्रदेश                                                       कविता पाटीदार                                                          
कर्नाटकनिर्मला सीतारमण
 जग्नेश
महाराष्ट्रपीयूष गोयल
 अनिल सुखदेव बोंडे
 धनंजय महादिक
राजस्थानघनश्याम तिवारी
उत्तर प्रदेशलक्ष्मीकांत बाजपेई
 राधामोहन अग्रवाल
 सुरेंद्र सिंह तोमर
 बाबूराम निषाद
 दर्शना सिंह
 संगीता यादव
उत्तराखंडडॉ. कल्पना सैनी
बिहारसतीश चंद्र दुबे
 शंभू शरण पटेल
हरियाणाकृष्ण लाल पंवर
झारखंडआदित्य साहू

                     कांग्रेस की सूची: Congress Rajya Sabha Candidate List 2022 

राज्यउम्मीदवार
छत्तीसगढ                                                                 राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन
हरियाणाअजय माकन
कर्नाटकजयराम रमेश
मध्य प्रदेशविवेक तन्खा
महाराष्ट्रइमरान प्रतापगढ़ी
राजस्थानरणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी
तमिलनाडुपी चिदंबरम

  समाजवादी पार्टी: Sapa Rajya Sabha Candidate List 2022 

राज्य                                  उम्मीदवार                                                
उत्तर प्रदेश                कपिल सिब्बल
 जावेद अली खान
 जयंत चौधरी(संयुक्त उम्मीदवार)

            जेडीयू: Jdu Rajya Sabha Candidate List 2022 

राज्यउम्मीदवार
बिहारखीरू महतो

आरजेडी: Rjd Rajya Sabha Candidate List 2022 

राज्यउम्मीदवार
बिहारमीसा भारती
 डॉ. फैयाज अहमद

बीजू जनता दल: BJD Rajya Sabha Candidate List 2022 

राज्यउम्मीदवार
ओडिशासुलाता देव
 मानस रंजन मंगराज
 निरंजन बिशी
 सस्मित पात्रा

कांग्रेस में बगावत के सुर
राज्यसभा के लिए सूची जारी होने के बाद कुछ कांग्रेसी नेता तो मौन हैं, लेकिन कुछ मुखर होते नजर आ रहे हैं। इसमें पहला नाम पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा का नाम है। 10 उम्मीदवारों के नामों का एलान होने के बाद उन्होंने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इशारों ही इशारों में अपनी बात कही। पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, शायद मेरी तपस्या में ही कुछ कमी रह गई। उनके इस बयान को सीधे तौर पर पार्टी के फैसले के खिलाफ माना जा रहा है।

कांग्रेस नेता नगमा ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
इसके बाद नगमा ने एक और ट्वीट के जरिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। नगमा ने लिखा, सोनिया जी ने कहने पर जब मैं 2003-04 में पार्टी में शामिल हुई थी, जब उन्होंने मुझे राज्यसभा भेजने के लिए कहा था। तब से 18 साल हो गए, लेकिन हमें मौका नहीं मिला। वहीं महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा भेजा जा रहा है। क्या मैं कम योग्य हूं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here