प्रियंका को रिहा करो नहीं देगे गिरफ़्तारी – सिद्धू

जाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर चेतावनी दी है कि अगर कल तक, किसानों की नृशंस हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया जाता है और हमारी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को रिहा नहीं किया गया तो पंजाब कांग्रेस लखीमपुर खीरी की ओर मार्च करेगी।

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र ढिल्लों समेत कई कांग्रेसी विधायकों ने सोमवार सुबह पंजाब राजभवन के बाहर धरना दिया था। करीब एक घंटा चले इस धरने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सिद्धू और उनके साथ धरना दे रहे अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया था। 

सोमवार सुबह सिद्धू, ढिल्लों और अन्य विधायक राजभवन के बाहर पहुंचे और उन्होंने लखीमपुर में किसानों की हत्याओं के विरोध में योगी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सभी नेता राज भवन के सामने धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि किसानों की हत्याओं में दोषी केंद्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार किया जाए। 

इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से हाल ही में दिए गए भड़काऊ बयानों का हवाला देते हुए उनकी भी गिरफ्तारी की मांग की। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के बाद नवजोत सिद्धू ने प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तारी से संबंधित एक वीडियो भी ट्वीट किया। सिद्धू में लिखा – ‘हिम्मत तेरा नाम है प्रियंका गांधी।’   

सीएम का राजस्थान दौरा रद्द
लखीमपुर खीरी की घटना के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का राजस्थान दौरा रद्द हो गया है। मंगलवार सुबह 11 बजे जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकारी आवास पर चन्नी के लिए लंच का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान पंजाब और राजस्थान के बीच चल रहे विवादों पर चर्चा की जानी थी। अगले कार्यक्रम के लिए अभी तिथि तय नहीं की गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here