संत शिरोमणि सत्‌श्री महेन्द्रपाल सिंह को याद किया !


मुजफ्फरनगर। सन्त शिरोमणि, ब्रह्मज्ञानी पर पीड़ा निवारण में जीवन का एक-एक क्षण अर्पित करने वाले सत्‌श्री महेन्द्रपाल सिंह के परिनिर्वाण दिवस पर बोपाड़ा स्थित ‘मानवता धाम’ आश्रम (हाईवे स्थित हल्दीराम रेस्टोरेंट के बराबर वाली सड़क) पर बड़ी संख्या में उपस्थित भक्त एवं शिष्य जनों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

सर्व प्रथम गुरु महाराज के पुत्र डॉ. अशोक सिंघल ने समाधिस्थल के ऊपर ध्वजारोहण किया। दूर-दूर से आये गुरु भक्तों ने समाधि के दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। गुरु वन्दना एवं भजन-कीर्तन के मध्य गुरु प्रेम का वर्णन किया।

विशाल भण्डारे में भक्तों व ग्रामीण स्त्री-पुरुष, बच्चों नें बड़ी संख्या में सम्मिलित हो भोजन प्रसाद ग्रहण किया।


कई सौ की संख्या में आये ग्रामीण स्त्री, पुरुषों व बच्चों को नये स्वेटर, जर्सी व अन्य गर्म वस्त्र भेंट किये गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here