रिटायर्ड IG अवतार नारायण कौल का दिल्ली में निधन, जनपद में शौक की लहर

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस मेरठ रोड के सामने रहने वाले अवतार नारायण कौल रिटायर्ड आईजी का आज दिल्ली में देहांत हो गया। उनका मुजफ्फरनगर से रिश्ता बहुत पुराना है। उन्होंने बहुत लंबा समय यहां व्यतीत किया और रिटायर होने के बाद भी लोगों के साथ जुड़े रहे।
उन्होंने कई किताबें लिखी जिसमें उन्होंने मुजफ्फरनगर के इतिहास के बारे में विस्तारपूर्वक बहुत कुछ लिखा उन्हें लिखने और किताबों के संग्रह करने का बहुत शौक था। पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य के कारण उन्होंने यहां से अपना प्रवास दिल्ली कर लिया था। उनका निधन होना वाकई में जिले के लिए एक बड़ी क्षति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here