ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन

फिल्म जगत में नाम रोशन करने वाले अभिनेता राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। राजीव कपूर शोमैन राज कपूर के बेटे थे, जिनकी उम्र 58 साल थी। आपको बता दें कि राजीव कपूर तीनों भाई- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर के बाद सबसे छोटे थे।

राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक अस्पताल ले गए थे रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने भाई की मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डॉक्टर ने पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए। नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की फोटो शेयर करते हुए उनके निधन की खबर को कन्फर्म किया है। राजीव कपूर ने राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में साल 1985 में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुछ ही फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने ऋषि कपूर के लीड रोल वाली फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ का डायरेक्शन भी किया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here