विकास पथ पर सहारनपुर !

सहारनपुर उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर बसा एक महत्वपूर्ण जिला है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के दौरे पर आये। महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के पश्चात् श्री योगी ने 145 करोड़ रुपये की 243 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश की भांति सहारनपुर में भी विकास की बयार बह रही है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सहारनपुर में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्याल की स्थापना हो चुकी है। देवबन्द में आतंकवाद विरोधी कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना हो रही है। सहारनपुर निवासियों और उद्यमियों की सुविधा के लिए सहारनपुर में हवाई अड्डा बनाने को जमीन ढूंढ़ ली गई है। सहारनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ 25 हजार 944 लोगों को मिला है। सहारनपुर के एक लाख नौजवानों को एक लाख रोजगार उपलब्ध कराये गए। सहारनपुर के हस्तशिल्प एवं विश्वस्तरीय काष्ठशिल्प उद्योग को प्रोत्साहन के लिए ठोस सहायता दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी दलों की सरकारों में गुण्डागर्दी व एक्सटॉर्शन से होने वाला पलायन अब रुक गया है बल्कि उत्पीड़न के कारण पलायन कर गये लोग अब वापस लौट रहे हैं।

योगी शासन में प्रदेश की स्थिति में गुणात्मक सुधार हुआ है किन्तु जातिवादी, परिवारवादी तथा खाप राजनीति चलाने वाले नेता विकास की राह में रोड़ा बने हुवे है।

गोविंद वर्मा
संपादक ‘देहात’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here