बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने फिर से एक बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान फिर से माता-पिता बने हैं। सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी मिली है कि करीना कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल करीना की हेल्थ सही है। इस बात की अधिकारिक जानकारी करीना और सैफ के परिवार में से किसी ने नहीं दी है। करीना कपूर और सैफ अली खान का ये दूसरा बच्चा है। 2016 में करीना कपूर ने अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। सैफ अली खान ने करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी।