डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (DSSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड- II, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 83 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 22 मई तक जारी रहेगी। इच्छुक कैंडिडेट्स तय तारीख से पहले ऑफिशियल वेबसाइट dssc.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 83
पद | संख्या |
स्टेनो ग्रेड- II | 04 |
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) | 10 |
सिविलियन मोटर ड्राइवर (साधारण ग्रेड) | 07 |
सुखानी | 01 |
बढ़ई | 01 |
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) | 60 |
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं-12वीं पास होने चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स को हिंदी टाइपिंग भी आना चाहिए। अनुभव और टाइपिंग से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट और पदानुसार आयु सीमा की जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
जरूरी तारीखें-
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 01 मई
- ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 22 मई
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
सैलरी
सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 19900 रुपए से लेकर 81100 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी। पदानुसार सैलरी की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट dssc.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।