एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित

SBI Clerk Prelims Result 2022 Declared : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम SBI के करियर पोर्टल sbi.co.in/web/careers पर ऑनलाइन देख सकते हैं। जूनियर एसोसिएट (जेए) के पद पर भर्ती के लिए एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2022 नवंबर में आयोजित किया गया था।

SBI ने नियमित रिक्तियों के तहत क्लर्क के 5008 पदों और 478 बैकलॉग रिक्तियों को अधिसूचित किया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे भारतीय स्टेट बैंक की क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। 

SBI Clerk Prelims Result 2022 चेक करने की आसान प्रक्रिया

  1. sbi.co.in/web/careers/current-openings पर करिअर पेज पर जाएं।
  2. जूनियर एसोसिएट्स सेक्शन के तहत ‘रिजल्ट लिंक’ पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर / रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. भारतीय स्टेट बैंक क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here