वृंदावन से दर्शन कर लौट रही स्कार्पियो और ट्रैक्टर में टक्कर, महिला की मौत, दर्जनभर घायल

मथुरा के वृंदावन में बिहारी जी मन्दिर के दर्शन कर लौट रही स्कार्पियो की गाटर लदे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में स्कापियो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दर्जनभर लोग घायल हो गए। मृतक महिला की आठ माह की बच्ची भी घायल हो गई। 

अलीगढ़ के पलवल-खैर राजमार्ग पर बुधवार देर रात गौमत चौराहे के पास पैट्रोल पम्प के निकट स्कार्पियो कार सवार मथुरा के वृंदावन धाम स्थित बिहारी जी मन्दिर के दर्शन कर अपने गांव सहरोई लौट रहे थे। स्कार्पियो कार और गाटर लेकर जा रहे ट्रैक्टर में टक्कर हो गई।  हादसे में एक महिला की मौत हो गयी और एक दर्जन कार सवार घायल हो गए। कार चालक की हालात गम्भीर होने पर उसे अलीगढ़ के वरूण ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। हादसे में घायलों अलीगढ़ के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

दुर्घटनाग्रस्त कार

महिला के मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला की आठ माह की बेटी तान्या कुमारी भी गम्भीर रूप से घायल हो गई। 

खैर के गांव सहरोई निवासी स्कार्पियो कार चालक हेमन्त शर्मा पुत्र विनोद शर्मा, भगवती प्रसाद शर्मा अपने परिवार के सदस्यों के साथ मथुरा के वृंदावन धाम के बिहारी जी मन्दिर के दर्शन करने गए थे। बुलेरो कार में ग्यारह लोग सवार थे और सभी दर्शन कर स्कार्पियो कार से देर रात अपने गांव सहरोई लौट रहे थे। जैसे ही स्कार्पियो अलीगढ के पलवल-खैर राजमार्ग के गौमत चौराहे के पास पैट्रोल पम्प के निकट पहुंची, तभी सामने से एक ट्रैक्टर ट्राली में गाटर लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर और कार में टक्कर हो गई। टक्कर होते ही कार में सवार लोगों में चीख पुकार मचने लगी। 

हादसे के धमाके जैसी आवाज सुनकर आस पास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल सभी स्कार्पियो कार सवारों को इलाज के लिए एम्बूलेन्स से अलीगढ अस्पताल भेजा गया। कार सवार एक महिला खुशबू उर्फ संजना देवी शर्मा पत्नी अनीश शर्मा की मौके पर मौत हो गयी। 

कार में सवार भगवती प्रसाद शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा, कालीचरन शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा, आंशू शर्मा पुत्र कालीचरन शर्मा, सावित्री देवी शर्मा पत्नी कालीचरन शर्मा, कंचन देवी शर्मा पत्नी राहुल शर्मा, पूजा पुत्री भगवती प्रसाद शर्मा, सुमित पुत्र भगवती प्रसाद शर्मा, आर्या कुमारी पुत्र राहुल शर्मा, मृतक महिला की आठ माह की पुत्री तान्या शर्मा पुत्री अनीश शर्मा और स्कार्पियो कार चालक हेमन्त शर्मा पुत्र विनोद शर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिला के मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की खबर सुनकर पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here