केंद्र सरकार ने पद्म विभूषण और पद्म भूषण पुरस्कार का ऐलान कर दिया है. सरकार ने इस बार देश की 7 हस्तियों को पद्म विभूषण और 19 को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित करेगी. 7 पद्म विभूषण पाने वाले मशहूर शख्सियतों में 3 को मरणोपरांत अवॉर्ड मिला है. इसमें बिहार की मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा, जापान के मशहूर कार निर्माता सुजुकी के चेयरमैन रहे ओसामू सुजुकी और एम टी वासुदेवन नायर शामिल हैं.
पद्म विभूषण से सम्मानित होने वालों में मेडिसिन के क्षेत्र के लिए दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी, पब्लिक अफेयर्स के लिए जस्टिस (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर, आर्ट के लिए कुमुदिनी रजनीकांत लखिया और लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम, साहित्य एवं शिक्षा के के लिए एम. टी. वासुदेवन नायर, व्यापार और उद्योग के लिए ओसामु सुजुकी को पद्म विभूषण से सम्मानित करने का फैसला किया है.
किसे-किसे मिलेगा पद्म विभूषण अवार्ड
- दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी- मेडिसिन के क्षेत्र में
- न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर- सार्वजनिक मामलों के लिए
- कुमुदिनी रजनीकांत लखिया- कला के क्षेत्र में
- लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम- कला के क्षेत्र के लिए
- एमटी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)- साहित्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए
- ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत)- व्यापार और उद्योग के लिए
- शारदा सिन्हा (मरणोपरांत)- कला के क्षेत्र के लिए
वहीं, 19 पद्म भूषण की सूची में संघ और बीजेपी की विचारधारा से नजदीकी संबंध वाले पत्रकार राम बहादुर राय, पत्रकार ए सूर्यप्रकाश, मशहूर अर्थशास्त्री विवेक देबरॉय, साध्वी ऋतंभरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुशील मोदी और स्वर्गीय शिवसेना नेता मनोहर जोशी का नाम शामिल है.
किसे पद्म भूषण पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
- ए सुर्य प्रकाश- साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता के क्षेत्र में
- अनंत नाग- कला के क्षेत्र में
- बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत)- साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में
- जतिन गोस्वामी- कला के क्षेत्र में
- जोस चाको पेरियापुरम- मेडिसिन के क्षेत्र में
- कैलाश नाथ दीक्षित- पुरातत्व के क्षेत्र में
- मनोहर जोशी- सार्वजनिक मामलों में
- नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी- व्यापार और उद्योग
- नंदमुरी बालकृष्ण- कला
- पी आर श्रीजेश- खेल के क्षेत्र में
- पंकज पटेल- व्यापार और उद्योग
- पंकज उधास (मरणोपरांत)- कला के क्षेत्र में
- रामबहादुर राय- साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता
- साध्वी ऋतंभरा- सामाजिक कार्य
- एस अजित कुमार- कला के क्षेत्र में
- शेखर कपूर- कला के क्षेत्र में
- शोभना चंद्र कुमार- कला के क्षेत्र में
- सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)- सामाजिक मामलों के लिए
- विनोद धाम- विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में
113 हस्तियों को पद्मश्री
केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म श्री पुरस्कारों की भी घोषणा कर दी है. इस बार 113 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. इसमें गोवा की 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी, 150 महिलाओं को पुरुष प्रधान क्षेत्र ढाक वादन में प्रशिक्षित करने वाले पश्चिम बंगाल के ढाक वादक और कठपुतली का खेल दिखाने वाली पहली भारतीय महिला उन 30 गुमनाम नायकों में शामिल हैं जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई है.
- दिनामलार प्रकाशक लक्ष्मीपति रामसुब्बैयर को साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
- पद्मश्री से सम्मानित किये जाने वालों की सूची में गोवा की 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई और पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र दास का नाम भी शामिल।
- मध्यप्रदेश की सामाजिक उद्यमी सैली होलकर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
- नागालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के वादक पी दत्चनमूर्ति को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
- कुवैत की योग साधिका शेखा ए जे अल सबा और उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपति ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
- एसबीआई की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य, क्रिकेटर आर अश्विन, हॉकी गोलकीपर पी आर श्रीजेश को पद्म श्री देने की घोषणा।
- बिहार के जाने माने लोक सेवक और पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल (मरणोपरांत), जानेमाने व्यवसायी पवन गोयनका, क्रिकेटर आर. आश्विन को पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया है।
- पुरीसाई कन्नप्पा संबंदन (कला) तमिलनाडु, आर अश्विन (खेल) तमिलनाडु, आर जी चंद्रमोगन (व्यापार और उद्योग) तमिलनाडु, राधा बहिन भट्ट (सामाजिक कार्य) उत्तराखंड, राधाकृष्णन देवसेनापति (कला) तमिलनाडु, रामदरश मिश्रा (साहित्य और शिक्षा) एनसीटी दिल्ली को पद्मश्री मिला है।
- रणेंद्र भानु मजूमदार (कला) महाराष्ट्र, रतन कुमार परिमू (कला) गुजरात, रेबा कांता महंत (कला) असम, रेंथली लालरावना (साहित्य और शिक्षा) मिजोरम, रिकी ज्ञान केज (कला) कर्नाटक को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
- संत राम देसवाल (साहित्य और शिक्षा) हरियाणा, सत्यपाल सिंह (खेल) उत्तर प्रदेश, सीनी विश्वनाथन (साहित्य और शिक्षा) तमिलनाडु, सेथुरमन पंचनाथन (विज्ञान और इंजीनियरिंग) संयुक्त राज्य अमेरिका, शेखा शेखा अली अल-जबर अल-सबा (चिकित्सा) कुवैत को भी पद्मश्री दिया गया है।
- श्याम बिहारी अग्रवाल (कला) उत्तर प्रदेश, सोनिया नित्यानंद (चिकित्सा) उत्तर प्रदेश, स्टीफन नैप (साहित्य एवं शिक्षा) संयुक्त राज्य अमेरिका, सुभाष खेतुलाल शर्मा (अन्य – कृषि) महाराष्ट्र, सुरेश हरिलाल सोनी (सामाजिक कार्य) गुजरात को भी पद्मश्री सम्मान मिला है।
- सुरिंदर कुमार वासल (विज्ञान और इंजीनियरिंग) दिल्ली, स्वामी प्रदीप्तानंद (कार्तिक महाराज) )अन्य – अध्यात्मवाद) पश्चिम बंगाल, सैयद ऐनुल हसन (साहित्य और शिक्षा) उत्तर प्रदेश, तेजेंद्र नारायण मजूमदार (कला) पश्चिम बंगाल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
इस सूची में वदिराज राघवेंद्राचार्य पंचमुखी (साहित्य और शिक्षा) आंध्र प्रदेश, वासुदेव कामथ (कला) महाराष्ट्र, वेलु आसान (कला) तमिलनाडु, वेंकप्पा अंबाजी सुगतेकर (कला) कर्नाटक, विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज (अन्य – अध्यात्मवाद) बिहार, विजयलक्ष्मी देशमने (चिकित्सा) ) कर्नाटक, विलास डांगरे (चिकित्सा) महाराष्ट्र, और विनायक लोहानी (सामाजिक कार्य) पश्चिम बंगाल के नाम भी हैं।